लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में, विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ
कहते हैं कि ‘जहाँ चाह वहाँ राह’… यह कर दिखाया है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबकी चहेती ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्य ने, उन्होंने जो सोचा, वह दिल से किया और आज एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों के निर्माण करने को लेकर महिला फ़िल्म निर्मात्रियों ले लिए मिसाल बन गई हैं। इसी कड़ी में फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू कर दिया है।
इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और स्टार एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है।
फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य का उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना है। वे शूटिंग के दौरान ही फिल्मों की एडिटिंग भी करवकमहैं। करीब पाँच फिल्मों की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ बिना रुके, थके, एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ में मुख्य कलाकार विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट, श्वेता वर्मा, नागेंद्र गुप्ता, जागृति गुप्ता, संगीता राय, संजीव मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, अनीता ओझा, शंभू राणा, उपेन्द्र गुप्ता मिंटू आदि हैं। इस फिल्म के लेखक संतोष पाल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।



प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने 11 में से 10वीं भोजपुरी फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर












































